शहर में शहीदाने कर्बला की याद में मजलिसों का हुआ आयोजन
ETAWA NEWS: शहीदाने कर्बला की याद में टीचर्स कालोनी में अली साबिर, दरगाह मौला अब्बास महेरे पर मुशीर हैदर, जीशान हैदर, पक्की सराये स्थित बड़े इमामबाड़े में निसार हुसैन बब्बन व शादाब हसन की ओर से मजलिसों का आयोजन किया गया।
मजलिसों का शुभारंभ ज़हूर नक़वी, सफीर हैदर ने सोजख्वानी से किया। सलमान रिज़वी, आबिद रज़ा, कैफ वारसी, मो. सादिक़ ने कलाम पेश किए और नोहाख्वानी तनवीर हसन, राहिल सगीर, अयाज हुसैन बब्लू ने नोहाख्वानी की। मौलाना अनवारुल हसन ज़ैदी ने मजलिसों में तक़रीर करते हुए कहा रसूल की सुन्नत और सीरत पर अमल करो। इल्म हमे रास्ता दिखाता है अमल मंजिल तक पहुंचाता है अब इंसान की जिम्मेदारी है वो मंजिल तक पहुंचे। मौला अली ने अल्लाह से दुआ करके मौला अब्बास को मांगा। अल्लाह ने अली को अपने घर काबे में पैदा किया और फ़ातिमा ज़हरा को रसूल की बेटी बनाया। रसूल अल्लाह ने फरमाया है हसन और हुसैन जन्नत के जवानों के सरदार हैं। इमामे शाफ़ई फरमाते हैं अली की मोहब्बत दुनिया और आखरत में काम आएगी। अली ही जन्नत और दोजख को बांटने वाले हैं। अली इंसानों और जिन्नातों के इमाम हैं। कर्बला में रसूल के एहलैबैत पर बहुत जुल्म ढाये गए, कयामत तक इनका जिक्र नहीं रुकेगा। मजलिसों में अल्हाज कमर अब्बास नकवी करबलाई, इंतजार नक़वी, शावेज़ नक़वी, मो. मियां, हसन अब्बास, मो. अब्बास, समर अब्बास, अयाज हुसैन, इबाद रिज़वी, अमीर हैदर, मिनहाज नक़वी, राहत हुसैन रिज़वी, कैफ़ी, शौजब रिज़वी, राजा, परवेज़ हसनैन, ताबिश रिज़वी, मो. हुसैन राहिल, जुनैद, जावेद, सोनू, शब्बर अक़ील, एजाज हुसैन बब्लू, राशिद, शाहिद, इमरान जाफ़री, कलीम वारसी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।







