Home उत्तर प्रदेश रवींद्र आनंद के शतक से इंजीनियरिंग विभाग फाइनल में

रवींद्र आनंद के शतक से इंजीनियरिंग विभाग फाइनल में

डीआरएम का टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता
PRAYAGRAJ NEWS: रवींद्र आनंद के आतिशी शतक (141 नाबाद, 54 गेंद, 17 चौके, नौ छक्के) की बदौलत इंजीनियरिंग विभाग ने रोलिंग स्टॉक ऑपरेशन (आरएसओ) को दस विकेट से हराकर डीआरएम का टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बना ली। डीएएस मैदान पर शनिवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल में आरएसओ ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 194 रन (हरि बदन 56, अजीत कुमार 43, अमित सिंह 30, सौरव 20, जीत लाल 3/42, सनी 1/29, रवींद्र आनंद 1/45) बनाए। जवाब में इंजीनियरिंग विभाग ने 15.1 ओवर में बिना विकेट खोए रन 195 रन (141 नाबाद, आसिफ अली 43 नाबाद) बना लिए। रवींद्र आनंद को सीनियर डीईएन कोआर्डिनेशन जावेद अख्तर ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।
इससे पूर्व सुबह खेले गए चौथे क्वार्टर फाइनल में कामर्शियल टीम ने मेडिकल को एक रन से हराया। कामर्शियल ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 173 रन (सुरेंद्र कनौजिया 86 नाबाद, रमेश यादव 16, ओम प्रकाश 4/31, नागेंद्र पांडेय व नौशाद एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में मेडिकल की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 172 रन (परवेज़ अहमद 61, अभिषेक सिंह 24, शाहनवाज अहमद 23, नागेंद्र पांडेय 18, विश्वराज प्रसाद 2/17, राजीव 2/33, सुरेंद्र कनौजिया 1/27) ही बना सकी। सुरेंद्र कनौजिया को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेंद्र नाथ ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।