Home उत्तर प्रदेश रमज़ान का 18 वाँ रोज़ा होने पर क्रिस्टल गार्डन में रोजेदारों के...

रमज़ान का 18 वाँ रोज़ा होने पर क्रिस्टल गार्डन में रोजेदारों के लिए इफ़्तार का आयोजन किया गया

PRAYAGRAJ NEWS: करैली क्षेत्र के क्रिस्टल गार्डन में 18 वाँ रोज़ा मुकम्मल होने पर रोज़ेदारो के लिए इफ़्तार का आयोजन किया गया। यह इफ़्तार का कार्यक्रम करैली क्षेत्र समाजसेवक मो. खालिद चिश्ती के नेतृत्व में किया गया। संवाददाता ने समाजसेवक खालिद से बातचीत की उन्होंने बताया कि रोज़ेदार को इफ़्तार कराना इस्लाम में बहुत बड़ी नेकी और सवाब का काम है। उन्होंने बताया कि जो व्यक्ति रोज़ा रखने वाले को इफ़्तार के समय खाना,पानी या कोई भी चीज़ देता है,उसे भी रोज़ेदार के बराबर सवाब मिलता है और रोज़ेदार के सवाब में कोई कमी नहीं आती। कहा कि इफ़्तार कराना केवल भरपेट भोजन कराने तक सीमित नहीं है। अगर कोई व्यक्ति एक खजूर,पानी या थोड़ा सा भोजन देकर भी किसी रोज़ेदार का रोज़ा खुलवाता है तो उसे भी इफ़्तार कराने का सवाब मिलता है। रमज़ान-उल-मुबारक के पवित्र महीने में यह अमल बेहद अहम माना गया है और इससे अल्लाह तआला की रज़ा हासिल होती है। वही दूसरी तरफ प्रयागराज के रोशनबाग में भी सिद्दीकी  जमात प्रयागराज यूनिट की ओर से रोज़ा इफ्तार का आयोजन किया  गया। रोज़ा अफ्तार में शहर के सामाजिक व सम्मानित लोग उपस्थित रहे यह आयोजन शब्बीर अहमद राजू के घर पर हुआ। इस आयोजन में फरीद साबरी ने मुल्क में अमन चैन  दुआ के साथ पर्यावरण संकल्प की गुजारिश किया। इस मौके पर फकरुक जमा सदर सिद्दीकी जमात हाजी अनीस अहमद मोहम्मद अशफाक, मो, आमिर, मो, अरशद,मो, दानिश अब्दुल रऊफ आदि लोग मौजूद रहे।