Home इटावा रक्षाबंधन पर पहले दिन 3,579 महिलाओं एवं 934 सहयात्रियों ने की बसों...

रक्षाबंधन पर पहले दिन 3,579 महिलाओं एवं 934 सहयात्रियों ने की बसों में फ्री यात्रा

रोडवेज बस स्टैंड पर लगी महिलाओं की भीड़

ETAWA NEWS: मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा भाई बहन के पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर माताओ-बहनों हेतु की गई घोषणा के अंतर्गत उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की सभी बसों में तीन दिन तक नि:शुल्क बस यात्रा एक सहयात्री के साथ प्रदान की जा रही है।
इस सुविधा का लाभ लेने के लिए महिलाओं में गजब का उत्साह देखने को मिला है और पहले व दूसरे दिन प्रातः से ही इटावा बस स्टेशन पर यात्रियों की काफी भीड़ रही, जिन्हें बस स्टेशन पर मौजूद क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम इटावा उमेश चंद्र सिंह आर्य एवं सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक इटावा डिपो मयंक कुमार सिंह ने मातृशक्ति का स्वागत गुलाब की पंखुड़ी भेंट कर किया और परिवहन निगम की बसों में यात्रा करने हेतु आभार प्रकट करते हुए उनके गंतव्य औरैया, कानपुर, बेवर, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, आगरा, मथुरा एवं दिल्ली तक बसों से भिजवाने की व्यवस्था कराई। पहले दिन 3,579 महिलाओं एवं 934 सहयात्रियों ने इटावा डिपो की बसों में नि:शुल्क यात्रा सुविधा का लाभ उठाया, इसके अतिरिक्त 6,508 यात्रियों ने किराया देकर बस सुविधा का लाभ उठाया। इस दौरान महिला यात्रियों एवं सहयात्रियों से परिवहन निगम के अधिकारियों द्वारा पूछे जाने पर यात्रियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री एवं भाजपा सरकार के इस कदम की प्रशंसा की।