9 अगस्त को मनाया जाएगा भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन
BHADOHI NEWS: नगर में रक्षाबंधन को लेकर बाजार पूरी तरह से सज गई हैं। भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए बहने बाजार में पहुंचकर राखियों की खरीदारी कर रही है। रक्षाबंधन का पर्व 9 अगस्त को मनाया जाएगा। बाजार में सामान्य राखियों से लेकर बच्चों के लिए कार्टून वाली राखियां मौजूद हैं। रक्षाबंधन केवल एक सूत्र या धागा नहीं बल्कि यह प्रेम, कर्तव्य और जीवनभर की सुरक्षा का पवित्र प्रतीक है। जो भाई-बहन के बीच रिश्ते की दिव्यता और स्नेह को दर्शाता है। ऐसे में बहने सजी राखियों की दुकान पर पहुंचकर रक्षासूत्र खरीद रही है। इस वर्ष रक्षाबंधन 9 अगस्त को मनाया जाएगा। यह तिथि श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को पड़ रही है। जो हिंदू पंचांग के अनुसार अत्यंत शुभ मानी जाती है। पं.रविद्रनाथ दुबे ने बताया कि राखी बांधने का सही मुहूर्त अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। यह कार्य भद्रकाल जैसे अशुभ समय में नहीं करना चाहिए। उन्होंने बताया कि पूर्णिमा तिथि 8 अगस्त को दोपहर 2रू12 प्रारंभ और 9 अगस्त को दोपहर 1रू24 बजे समाप्त होगी। रक्षाबंधन का पर्व 9 अगस्त को मनाया जाएगा और राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 5रू47 से दोपहर 1रू24 तक है। उन्होंने बताया कि यह अत्यंत फलदायक योग है 8 अगस्त की दोपहर से श्रवण नक्षत्र के दौरान आरंभ हो रहा है और 9 अगस्त को श्रवण नक्षत्र की समाप्ति तक बना रहेगा। यह योग सभी कार्यों में सफलता और सिद्धि प्रदान करता है।







