Home उत्तर प्रदेश रक्षाबंधन के पर्व पर सड़कों पर लगा भीषण जाम

रक्षाबंधन के पर्व पर सड़कों पर लगा भीषण जाम

MIRZAPUR NEWS: रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर मिर्जापुर की प्रमुख सड़कों पर भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। चिल्ह से लेकर शास्त्री सेतु, नटवा चौकी और शीतला मंदिर तक दोनों पटरियों पर गाड़ियों की लंबी कतारें देखी गईं। जाम में आम जनता को कई घंटों तक फंसे रहना पड़ा, जिससे त्योहार की खुशियों में खलल पड़ा। जाम की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। एएसपी नितेश सिंह स्वयं मौके पर पहुंचकर पुलिस बल और ट्रैफिक पुलिस के साथ व्यवस्था सुधारने में जुटे हैं। उन्होंने जाम को हटवाने और यातायात को सुचारू करने के लिए लगातार निगरानी की। पुलिस टीम द्वारा वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था और ट्रैफिक कंट्रोल के प्रयास जारी हैं, ताकि लोगों को जल्द राहत मिल सके। प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है, जिससे रक्षाबंधन शांतिपूर्ण और सुगम तरीके से मनाया जा सके।