Home उत्तर प्रदेश रक्तदान जागरूकता शिविर में 35 ने कराया रजिस्ट्रेशन व चिकित्सा शिविर में...

रक्तदान जागरूकता शिविर में 35 ने कराया रजिस्ट्रेशन व चिकित्सा शिविर में 80 ने कराई जांच 

FATEHPUR NEWS: शुक्रवार को सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के सदस्य फूल सिंह मौर्य के नेतृत्व में रक्तदान जागरूकता, नाक, कान, गला, शुगर आंख व मोतियाबिन्द व एच०आई०वी० विभाग  द्वारा जागरूकता व चिकित्सा शिविर लगवाया गया। जिला चिकित्सालय रक्तकेन्द्र टीम द्वारा रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक किया गया, जिससे 35 लोगों ने अपने रक्त समूह की जांच करवाकर रक्तदान के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया व एच०आई०वी० विभाग द्वारा एच०आई०वी० के प्रति लोगों को जागरूक व एच०आई०वी० की जांच की गई और चिकित्सा शिविर जे०एल०रोहतगी हॉस्पिटल कानपुर के संयुक्त तत्वधान में नाक, कान, गला, दांत, नेत्र, मधुमेह, मोतियाबिंद की जांच करवाई गई जिसमें 13 मरीज मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए बताया गया जिसमें 06 लोगों ने ऑपरेशन करवाने के लिए  कानपुर जाने लिए तैयार हुए हैं। ये निशुल्क चिकित्सा शिविर व रक्तदान जागरूकता व एच आई वी जागरूकता शिविर ग्राम उलीदपुर अलदातपुर में लगवाया गया। जिसमें मुख्य अथिति के रूप में नगरपालिका चेयरमैन एडवोकेट राज कुमार मौर्य ने  शिरकत की। चिकित्सा शिविर में अजय कुमार मौर्य, बृजेश कुमार मौर्य, सर्व फॉर ह्यूमैनिटी से गुरमीत सिंह, बृजेश गुप्ता, परवीन, सन्नी श्रीवास्तव, हिमांशु व चिकित्सा शिविर में जिला चिकित्सालय रक्तकेन्द्र से परामर्श दाता दीपाली वर्मा, परामर्शदाता एच आई वी विभाग नीतू यादव, कानपुर से जवाहर लाल रोहतगी हॉस्पिटल से दांत के डॉक्टर- डॉक्टर अमित पाल, डॉक्टर योगेश, डॉक्टर रोहितपाल, नेत्र चिकित्सक डॉक्टर रामवृक्ष व मेडिकल कॉलेज से छात्र दीक्षा, प्रांजुल जांच के लिए उपस्थित रहे हैं।