Home उत्तर प्रदेश रंगों में घुलेगा अपनापन साथ मिलकर बढ़ेगा संगठन डॉक्टर शिवकुमार सिंह पटेल

रंगों में घुलेगा अपनापन साथ मिलकर बढ़ेगा संगठन डॉक्टर शिवकुमार सिंह पटेल

MIRZAPUR NEWS: सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय मिशन कंपाउंड में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ शिवकुमार सिंह पटेल के नेतृत्व में  मासिक बैठक एवं होली मिलन समारोह हुआ बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ शिवकुमार सिंह पटेल ने कहां की होने वाला चुनाव संगठन के बल पर कांग्रेस पार्टी लड़ेगी श्री पटेल ने कहा कि जब-जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार केंद्र प्रदेश में बनी है जनता को महंगाई की मारा झेलना पड़ा है किसानों का बुरा हाल है आम जनमानस बहुत परेशान हैं नौजवान बेरोजगार होकर दर बदर भटक रहा है मिर्जापुर जनपद की और 4 इंजन की सरकार के बाद भी मिर्ज़ापुर नगर की सड़कों की दशा बहुत ज्यादा खराब है सड़कों को देखकर शर्म आती है 4 इंजन की सरकार पर देश में प्रदेश में नगर में जिला पंचायत अध्यक्ष चारों होने के बाद भी मिर्ज़ापुर नगर जिला सब की हालत बहुत खराब है। अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर एवं पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने भी संबोधित करते हुए कहा कि संगठन ही रीड की हड्डी है संगठन के ही बल पर जनता के बीच में जाकर कांग्रेस पार्टी के सिद्धांतों को बताया जाएगा तभी केंद्र में एवं प्रदेश में बीजेपी सरकार को जनता के द्वारा हटाया जा सकता है। कार्यक्रम में गुलाबचंद पांडे सुधाकर जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर चौबे राजेश मिश्रा ज्योति कपिल कुमार सोनकर नियाज अहमद संजय पांडे तुलसी गुप्ता रामनाथ दुबे राजेंद्र विश्वकर्मा इश्तियाक अंसारी संतोष यादव अनुज मिश्रा विजय दुबे पहाड़ी छोटू चौबे अंशु पांडे फ़ैज़ अहमद लव कुश विश्वकर्मा गुलाब मिश्रा अशोक पटेल डॉ दिनेश कुमार मनोज कुमार सिंह विवेक पटेल जैकी कोल देवराज पटेल सुरेश मौर्य संजय भारती राजू भारती प्रमोद पटेल निर्मल साहनी संतोष तिवारी इत्यादि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।