Home उत्तर प्रदेश रंगों, उमंगों और आपसी प्रेम के साथ होली मिलन समारोह बड़े धूमधाम...

रंगों, उमंगों और आपसी प्रेम के साथ होली मिलन समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया

5
0
oplus_2

मेजा प्रयागराज। मेजारोड़ बंधवा में भव्य होली मिलन समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासियों और आये हुए दूर-दराज के बड़े संख्या में लोग सम्मलित हुए। होली पर गायक व कलाकारों लोग होलिका का वर्णन के बारे में बताया। जिसमे मुख्य रूप से गायक ने अपना-अपना बेलवरिया मीठे स्वर में होली का गीतों से लोगो का मन मोह लिया। कलाकार में वीरेंद्र सिंह विमल, राकेश चैधरी, त्रिभवन नाथ गौड़, ज्ञान चन्द्र विश्वकर्मा, विपिन जैसल, पूजा पटेल, कप्तान हारमोनियम, ओम ढोलक व साथीगण कार्यक्रम के आयोजक में रामनिरंजन विश्वकर्मा जिलाध्यक्ष विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा प्रयागराज, श्रीमती उषा देवी विश्वकर्मा, के सी विश्वकर्मा, इंजीनयर जगदीश यादव, तिलक धारी विश्वकर्मा, रमेश चंद्र विश्वकर्मा, ओम नारायण विश्वकर्मा, संतोष विश्वकर्मा बारा, लालजी विश्वकर्मा बनपुरवा बारा, राम हर्ष विश्वकर्मा घूरपुर, अमित विश्वकर्मा, मिथलेश विश्वकर्मा, केवल प्रसाद विश्वकर्मा, कमल पटेल पूर्व प्रधान डेलवहा, बालेन्द्र गौतम आदि लोग।आये हुए कलाकारों को श्रीमती विनीता कमलेश विश्वकर्मा ने सभी गायक कलाकारों को अबीर-गुलाल लगाकर माला व अंगवस्त्र देकर सभी का सम्मान किया और साथ ही साथ सभी अतिथियों को होली के पावन पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं दी। रामनिरंजन विश्वकर्मा ने सभी कलाकारों व गायकों और अतिथियों अबीर-गुलाल लगाकर सभी का सम्मान और अभिनन्दन किया। कार्यक्रम के आयोजकों का संदेश होली सिर्फ रंगों का पर्व नही, बल्कि अच्छाई पर बुराई की जीत, भाईचारा और समाज मे मेलजोल का पर्व हैं। उन्होंने ने कहा कि लोग प्रकृति रंग और देशी फूलों से होली मनाये और किसी भी प्रकार के नशे या हानिकारक पदार्थो से दूर रहे। इस समारोह में ग्रामवासियों और क्षेत्र के लोगो मे सकरात्मक ऊर्जा और उत्साह का संचार किया और सभी को आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की प्रेरणा दी।