दोनों श्रद्धालु आदेश मटोरिया व सौरभ मटोरिया मेरठ जिले के गांव मटौर के रहने वाले हैं।
HARIDWAR News: देवभूमि हरिद्वार की हर की पैडी से 281 लीटर पवित्र गंगाजल लेकर दो ही श्रद्धालु अपने सहयोगियों चिराग, उज्जवल, हिमांशु,राहुल, सूरज, फौजी के साथ गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। शिवभक्त आदेश मटोरिया ने बताया कि उनकी यह पांचवीं कांवड़ यात्रा है। उनका कांवड़ लाने का उद्देश्य है कि गाय माता को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए। साथ ही योगी आदित्यनाथ को भारत का प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। प्रतिदिन तीन से चार किलोमीटर का सफर तय कर 23 जुलाई को गांव मटौर स्थित श्री झारखंडेश्वर महादेव शिव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। ऐसी मान्यता है कि इस मंदिर में भगवान परशुराम द्वारा स्थापित शिवलिंग में से एक शिवलिंग है।







