Home उत्तर प्रदेश ये राखियाँ न्याय, संकल्प और अधिकार की डोर हैं: प्रवीण बुंदेलखंडी

ये राखियाँ न्याय, संकल्प और अधिकार की डोर हैं: प्रवीण बुंदेलखंडी

बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के नेतृत्व में ‘एक राखी बुंदेलखंड के नाम’ अभियान का 28वां दिन सम्पन्न

FATEPUR NEWS: बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के नेतृत्व में चल रहे ऐतिहासिक जनअभियान “एक राखी बुंदेलखंड के नाम” के 28वें दिन बुधवार को पूरे बुंदेलखंड में व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अभियान के तहत बहनों और बच्चों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राखियाँ और भावनात्मक पत्र भेजकर पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग की जा रही है।  जनपद के विकास खंड धाता स्थित प्राथमिक विद्यालय गुरसंडी में स्कूली बच्चों ने भी इस अभियान में हिस्सा लेते हुए प्रधानमंत्री को राखियाँ और पत्र भेजे। बच्चों ने अपने पत्रों में भावनात्मक अपील करते हुए लिखा, हमें भी देश के अन्य बच्चों की तरह विकास और अवसर चाहिए। कृपया हमें हमारा अलग बुंदेलखंड राज्य दें। बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पांडेय ‘बुंदेलखंडी’ ने अभियान की सफलता पर कहा कि आज गाँव-गाँव और स्कूल-स्कूल से बहनें और बच्चे प्रधानमंत्री को राखी और पत्र भेज रहे हैं, यह अभियान अब सामाजिक चेतना और विकास की आवाज बन चुका है। ये राखियाँ सिर्फ एक परंपरा नहीं, अब न्याय और स्वाभिमान की डोर बन गई हैं। उन्होंने बताया कि यह अभियान कृष्णजन्माष्टमी तक लगातार जारी रहेगा, और प्रतिदिन अलग-अलग क्षेत्रों में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गुरु पूर्णिमा से चलाया जा रहा यह अभियान अब जनजागरण से बढ़कर जनांदोलन का रूप ले चुका है। आज के दिन ललितपुर, झांसी, जालौन, हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, दमोह, सागर और दतिया जैसे सभी जिलों में अभियान के तहत राखी और पाती अभियान आयोजित किया जा रहा।