VARANASI NEWS: यूपी की गाड़ियों पर अवैध तरीके से बिहार बॉर्डर पर टैक्स, चलान को लेकर पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ट्रांसपोर्ट कमिश्नर से मिलने 2 अगस्त को पटना बिहार जायेंगे । बनारस टूरिस्ट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन व बनारस टूरिज्म एसोसिएशन की संयुक्त बैठक कैम्प कार्यालय पीसीएफ प्लाजा में हुई। प्रवक्ता शशिप्रताप सिंह ने बताया कि विगत दिनों बिहार ट्रांसपोर्ट कमिश्नर व परिवहन सचिव से मिलने का समय मांगा गया था। 2 सितंबर को समय मिला है वाराणसी से 5 सदस्यीय टीम बिनोद सिंह के नेतृत्व में बस व टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी पटना बिहार जाएंगे। इस सदस्यीय टीम में बिनोद सिंह, माया सिंह, हर्षवर्धन सिंह, पिंटू श्रीवास्तव, रजनीश दूबे, आनंद सिंह शामिल है। इस बैठक में (अध्यक्ष) राकेश कुमार सिंह, (प्रवक्ता) शशिप्रताप सिंह, (महामंत्री) प्रकाश जायसवाल, बीटीए (अध्यक्ष) रजनीश दुबे, बिनोद सिंह, माया सिंह, हर्षवर्धन सिंह, प्रवीण श्रीवास्तव पिंटू, रजनीश दुबे, आनंद सिंह, अहमद भाई बच्चा सिंह, सुधीर सिंह, रतनदीप जायसवाल एवं समस्त पर्यटक वाहन स्वामी मौजूद रहे।







