JALAUN NEWS: यूटा कार्यकारिणी ब्लॉक माधौगढ़ ने बी, आर, सी माधौगढ़ जाकर नवागंतुक खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञान प्रकाश अवस्थी से भेंट वार्ता की इसके क्रम में पदाधिकारी ने उनका बुकें देकर स्वागत किया। शिक्षक संबंधी समस्याओं को अवगत कराया एवं खंड शिक्षा अधिकारी ने शीघ्र ही समस्याओं का निराकरण करने का आश्वाशन दिया। इस अवसर पर यूटा जिला संयोजक अशोक तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष माधौगढ़ उदयवीर सिंह, ब्लॉक महामंत्री जगदीश कुशवाहा, आभा तिवारी, प्रियंका, सत्यपाल, राजेंद्र पाल, जितेंद्र बाबू, हरवेंद्र यादव, आशुतोष द्विवेदी, सुनील पाल, मोहम्मद सैफ खान एवं अन्य शिक्षक साथी भी मौजूद रहे।







