Home उत्तर प्रदेश यूजीसी नेट परीक्षा में सुभद्रा सिंह को मिली सफलता

यूजीसी नेट परीक्षा में सुभद्रा सिंह को मिली सफलता

KUSHINAGAR NEWS: जेआरएफ व असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए यूजीसी नेट परीक्षा 2025 में कसया ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम बटेसरा निवासी रणविजय सिंह की पुत्री सुभद्रा सिंह ने 99.78 पर्सेंटाइल अंक प्राप्त कर सफलता अर्जित की है।बचपन से मेघावी सुभद्रा ने प्राथमिक शिक्षा महर्षि विद्या मंदिर गोरखपुर, हाईस्कूल, इंटर गोरखपुर पब्लिक स्कूल, एमएससी डीडीयू गोरखपुर, एमएड लखनऊ विश्वविद्यालय से की हैं। सभी में उन्होंने 90 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया है। सुभद्रा ने अपने पिता को महर्षि विद्या मंदिर सेकेंडरी स्कूल गोरखपुर के प्रधानाचार्य हैं, माता नीलम सिंह और गुरुजनों को सफलता का श्रेय दिया है। सुभद्रा की बहन बसुन्धरा ने बीते वर्ष 2023 में यूजीसी नेट परीक्षा पास की थीं। इस सफलता पर ग्रामप्रधान मोहनलाल गुप्ता, नरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व प्रधान जनार्दन यादव, हसमुद्दीन अंसारी, गंगा दयाल यादव, पुरंदर प्रताप यादव, विनोद प्रताप सिंह, पत्रकार हृदया नन्द शर्मा, नत्थू यादव, शम्भु यादव सहित शुभेच्छुओं ने खुशी व्यक्त किया है।