Home उत्तर प्रदेश युवा समाजसेवी मिन्कू तिवारी ने रात में दुर्घटना में घायल श्रद्धालुओं को...

युवा समाजसेवी मिन्कू तिवारी ने रात में दुर्घटना में घायल श्रद्धालुओं को पहुंचाया अस्पताल

PRATAPGARH NEWS: जनपद के सगरा सुंदरपुर में यह घटना रात लगभग 3बजे की है श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई रात के अंधेरे में मदद मिलना मुश्किल था तभी किसी के माध्यम से समाजसेवी मिन्कू तिवारी को पता लगा दुर्घटना स्थल पर पहुंचे और बिना समय गंवाए लोगों की मदद के लिए आगे आए। उन्होंने तुरंत अपने साथियों को फोन करके बुलाया और स्थानीय पुलिस व एम्बुलेंस को भी सूचना दी। जब तक एम्बुलेंस पहुँचती, मिन्कू और उनके साथियों ने खुद ही घायलों को गाड़ी से बाहर निकालना शुरू कर दिया मिन्कू ने आसपास मौजूद कुछ निजी गाड़ियों की मदद से गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को पास के ट्रॉमा सेंटर लालगंज पहुँचाया। उनके इस त्वरित फैसले से घायलों को समय पर इलाज मिल सका और कई लोगों की जान बच गई। प्रशासन और लोगों ने की प्रशंसा स्थानीय प्रशासन ने भी मिन्कू के इस कदम की सराहना की है। मौके पर पहुँचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि समाजसेवी मिन्कू की तत्परता से घायलों को सही समय पर चिकित्सा सहायता मिल पाई। इस घटना के बाद से मिन्कू की बहादुरी और सामाजिक सेवा की भावना की चर्चा हर जगह हो रही है। इस घटना ने यह साबित कर दिया है कि मुश्किल की घड़ी में एक युवा का जागरूक और जिम्मेदार होना कितना महत्वपूर्ण है। मिन्कू ने साबित किया कि अगर युवा चाहे तो अपनी ऊर्जा का उपयोग समाज की भलाई के लिए कर सकता है।