PRATAPGARH NEWS: युवती के लापता होने को लेकर लालगंज पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के सलेम भदारी निवासी राजकुमार पाण्डेय पुत्र स्व0 राम अंजोर पाण्डेय ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती नौ अप्रैल की रात उसकी पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गयी। सुबह पुत्री को लापता देख मां परेशान हो गयी। पीड़ित ने तहरीर में आशंका जतायी है कि उसकी पुत्री को कोई बहला फुसलाकर कहीं भगा ले गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है।







