KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति का आरोप है कि उसकी बेटी को गांव का एक युवक भगा ले गया है , पीड़ित की शिकायत पर कोखराज पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।कोखराज थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी 21 वर्षीय बेटी गुरुवार की शाम घर से बिना बताए कही चली गई, काफी खोजबीन के बाद जब युवती का पता नहीं चला तो पीड़ित ने मामले में पुलिस से कार्यवाही की मांग की है। पीड़ित की शिकायत पर कोखराज पुलिस ने मलाक भायल गांव निवासी मो शाहील के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।







