PRATAPGARH NEWS: युवती के गायब हो जाने को लेकर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उदयपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की पीड़ित मां ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि बीती छह अप्रैल को दोपहर करीब एक बजे उसकी बीस वर्षीय पुत्री को कोतवाली देहात के डेराना डडवा निवासी अभिषेक चैहान पुत्र दिनेश शादी का झांसा देकर कहीं भगा ले गया है। पीड़ित मां ने अनहोनी की आशंका जतायी है। उदयपुर पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।







