PRATAPGARH NEWS: युवती के अपहरण को लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। उदयपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के पीड़ित पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती छब्बीस फरवरी की रात करीब दो बजे उसकी अठारह वर्षीया पुत्री अचानक घर से गायब हो गयी। पीडित ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा शादी का झांसा देकर अपहृत किये जाने का आरोप लगाया है। अनहोनी की आशंका जताते हुए पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार का कहना है कि जांच के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।







