Home उत्तर प्रदेश युवक ने बनाई पिस्टल खोंसकर रील, वीडियो वायरल,आर्म्स एक्ट में हो सकती...

युवक ने बनाई पिस्टल खोंसकर रील, वीडियो वायरल,आर्म्स एक्ट में हो सकती है कार्यवाही

FATEHPUR NEWS: सोशल मीडिया पर पिस्टल खोंसकर रील बनाने का चलन युवाओं में तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। ताज़ा मामला थाना सुल्तानपुर घोष क्षेत्र का है, जहां एक युवक का पिस्टल कमर में खोंसकर रील बनाने का वीडियो खूब वायरल हो गया है।
बताया जा रहा है कि थाना सुल्तानपुर घोष क्षेत्र अंतर्गत टिकरी गांव का एक नव युवक ने फिल्मी स्टाइल में रील बनाकर उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया, जिसके बाद वीडियो तेजी से शेयर व वायरल होने लगा। इस बाबत जानकारों का कहना है कि इस तरह की प्रवृत्ति से अपराध की राह पर बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है और समाज में गलत संदेश जाता है। वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे मामलों पर सख़्त कार्रवाई की जाए और सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन पर अंकुश लगाया जाए। वहीं ऐसे मामले में अगर कानूनी कार्यवाही की बात की जाए तो बिना लाइसेंस हथियार रखना या उसका प्रदर्शन करना आर्म्स एक्ट के तहत दंडनीय अपराध है साथ ही, सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ रील बनाना आईटी एक्ट की धाराओं में भी कार्रवाई का आधार बन सकता है। इस तरह की प्रवृत्ति युवाओं में बढ़ते हथियारों के क्रेज़ और सोशल मीडिया की नकारात्मक होड़ को उजागर करती है। पूरे मामले में थाना सुल्तानपुर घोष के साइबर सेल प्रभारी एवं नौबस्ता चौकी प्रभारी उत्कर्ष मिश्रा का कहना रहा कि मामला संज्ञान में आया है इसकी जाँच पड़ताल की जा रही है। फिलहाल वीडियो कब की है यह अभी जानकारी में नहीं है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से खंगालने में जुटी है। वायरल वीडियो की जांच कर संबंधित युवक की पहचान की जा रही है। हालांकि आपका अखबार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।