Home उत्तर प्रदेश युवक ने आर्थिक तंगी के वजह कुंए में कुंदकर जान दी

युवक ने आर्थिक तंगी के वजह कुंए में कुंदकर जान दी

JALAUN NEWS: कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम कुरौली में शनिवार को एक युवक ने आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव से परेशान होकर कुएं में छलांग लगा दी। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। युवक की पहचान भारत सिंह के रूप में हुई है, जो शराब का आदी था और लंबे समय से पारिवारिक व आर्थिक परेशानियों से जूझ रहा था।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ने “हर हर महादेव” का जयघोष करते हुए कुएं में छलांग लगा दी। यह दृश्य देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर जालौन सीओ शैलेंद्र बाजपेई तथा कुठौंद  थाना प्रभारी निरीक्षक अजय बृम्हा तिवारी मय फोर्स के पहुंचकर  रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करावाया रेस्क्यू के दौरान एक स्थानीय युवक ने साहस दिखाते हुए कुएं में उतरकर भारत सिंह को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक भारत सिंह की आर्थिक स्थिति काफी खराब थी और वह आए दिन शराब के नशे में रहता था। उसके परिवार में एक पुत्र है, युवक की मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही ग्रामीणों के अनुसार मृतक की पत्नी ने भी सात साल पहले कुंए में कूदकर जान दे दी थी, वर्तमान में मृतक अपनी मां के साथ गांव में रह रहा था जबकि उसका बेटा अपने मां के घर एमपी में रह रहा है। इस मामले में जालौन के सीओ शैलेंद्र वाजपेई के अनुसार मामले की जांच की जा रही है कि किन परिस्थितियों में युवक ने कुएं में कूद कर आत्महत्या की है, फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।