Home उत्तर प्रदेश युवक के साथ मारपीट में चार पर केस दर्ज

युवक के साथ मारपीट में चार पर केस दर्ज

PRATAPGARH NEWS: युवक के साथ हुई मारपीट व धमकी की घटना को लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। संग्रामगढ़ थाना के लवाना भवानीगंज निवासी संजय पुत्र रूप नारायण शुक्ल ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती पचीस मार्च को वह बाबा घुइसरनाथ धाम से दर्शन करके लौट रहा था। आरोप है कि रायपुर तियांई चौराहे के पास चार अज्ञात लोगों ने पीड़ित को जबरन रोक लिया और उसे बाइक से उतारकर गाली देते हुए उसे जमकर मारापीटा। पीड़ित का यह भी आरोप है कि आरोपियों ने उसे स्कार्पियो मे बैठाकर कामापुर सरैंया की तरफ ले जाने का प्रयास किया लेकिन शोर मचाने पर लोगों को आते देख आरोपी जानलेवा धमकी देते भाग निकले। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।