Home विदेश युद्ध की खबरों के बीच चीन ने सोने पर फिर से उठाया...

युद्ध की खबरों के बीच चीन ने सोने पर फिर से उठाया बड़ा कदम

4
0

चीन के केंद्रीय बैंक ने फरवरी में भी सोने की खरीद जारी रखी. इससे लगातार 16 महीने तक गोल्ड खरीद का सिलसिला पहुंच गया. फरवरी में चीन का गोल्ड रिजर्व बढ़कर 74.22 मिलियन ट्रॉय औंस हो गया.

चीन के केंद्रीय बैंक पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना ने फरवरी में भी सोने की खरीद जारी रखी. इसके साथ ही सोने की खरीद का सिलसिला लगातार 16 महीने तक पहुंच गया. शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना के पास मौजूद सोना फरवरी में 30,000 ट्रॉय औंस बढ़कर 74.22 मिलियन फाइन ट्रॉय औंस हो गया. यह खरीद उस नए दौर का हिस्सा है जो नवंबर 2024 (China News) में शुरू हुआ था.