मलवा स्टेशन पर ट्रेन रुकने से यात्रियों में मची अफरा: तफरी
FATEHPUR NEWS: जिले के मलवा रेलवे स्टेशन पर एक यात्री ट्रेन में अचानक आग लग गई। ट्रेन में सवार यात्रियों को हादसे की जानकारी हुई तो यात्रियों में हड़कम्प सा मच गया। जानकारी के अनुसार मलवा रेलवे स्टेशन पर दिल्ली से प्रयागराज जा रही सिक्किम महानन्दा एक्सप्रेस में आग लग गई। आग लगने की जानकारी ट्रेन में सवार यात्रियों को हुई तो अफरा – तफरी का माहौल हो गया। घटना की सूचना रेलवे के आला अधिकारियों को हुई तो तुरन्त फतेहपुर व कानपुर के समस्त अधिकारी मौके पर पहुँच गए। अधिकारीगण आग लगने का कारण पता करने मे जुटे हैं। गनीमत रही कि हादसे में कोई भी यात्री हताहत नहीं हुआ है। मंगलवार शाम यात्रियों से भरी सिक्किम-महानंदा एक्सप्रेस में अफरा-तफरी मच गई। नई दिल्ली से अलीपुर द्वार जा रही ट्रेन के छठवें स्लीपर कोच के पहिए जाम हो गए जिससे 4:30 बजे धुआं उठा तो गार्ड की नजर पड़ते ही लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन को मलवा स्टेशन पर रोक दिया। अचानक ट्रेन रुकने से यात्री कोच से उतरकर ट्रैक पर आ गए और मोबाइल से घरवालों को खबर देने लगे। टेक्निकल टीम इंजीनियरिंग स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर ब्रेक दुरुस्त किया और 4:50 बजे ट्रेन दोबारा रवाना कर दी गई। 20 मिनट लाइन ठप रही। दिल्ली-हावड़ा डाउन लाइन पर ट्रेनें थमी रहीं। गार्ड की सूझबूझ और पायलट की फुर्ती से बड़ा हादसा टल गया।







