ETAWA: थाना क्षेत्र बकेवर व कस्बा चौकी लखना के अन्तर्गत के बेरीखेडा तिराहा स्थित मकान का ताला तोड़कर बीती रात्रि लगभग 15 लाख की चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। जिससे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं घटना तब घटी जब पीड़ित परिवार हरिद्वार यात्रा पर गया हुआ था। वहीं पीड़ित सत्येंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि घर सभी सदस्य हरिद्वार यात्रा पर गया हुए थे। वही मकान में ताला लटका हुआ था। वहीं जानकारी के अनुसार अज्ञात चोरो ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए ताला तोड़ा और घर के अंदर घुसकर अलमारी में रखे एक लाख नकद और करीब 15 लाख रुपये से ज़्यादा मूल्य के आभूषण चुरा लिए।चोरी की यह पूरी वारदात पास के घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। वहीं चौंकाने वाली बात यह रही कि चोर वारदात को अंजाम देने के बाद जो CCTV घर में लगा था उसका डीवीआर अपने साथ ले गए।ताकि उनकी पहचान के कोई सबूत न बचें। पीड़ित परिवार जब मंगलवार सुबह करीब 5 बजे हरिद्वार से लौटा, तब उन्हें चोरी की जानकारी हुई। वहीं इसकी जानकारी चौकी प्रभारी लखना हाकिम सिंह को दी।घटना की जानकारी होते ही चौकी प्रभारी लखना हाकिम सिंह व फोरेंसिक टीम स्निफर डॉग के साथ छानबीन में जुटी। CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की कोशिश की जा रही है। वहीं कस्बा लखना के लोगों ने बताया कि पहले जो भी कस्बा लखना में घटनाएं हुई है। उनका अभी तक बकेवर पुलिस खुलासा नहीं हो पायी हैं क्या इस घटना का खुलासा हो पाएगा। वही कस्बा लखना की जनता ने तेजतर्रार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव से यह मांग है कि चोरी की घटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाए। तथा रात्रि में पुलिस गस्त बढ़ाने की भी मांग की है।







