Home इटावा यवुक ने घर के अंदर फांसी लगाकर कि आत्महत्या

यवुक ने घर के अंदर फांसी लगाकर कि आत्महत्या

मृतक फाइल फोटो

ETAWA NEWS: बकेवर थाना क्षेत्र के औरैया रोड स्थित प्राइमरी विद्यालय के समीप एक यवुक ने अज्ञात कारणों के चलते घर के अंदर कमरे में पंखे में कपड़ा डालकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों ने पुत्र को फांसी के फंदे पर लटका देख गेट को आनन फानन में खोलकर मृतक के शव को फांसी के फंदे से उतारकर बकेवर स्थित पच्चास शैय्या अस्पताल लेकर गये जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। बकेवर कस्बा के पटेल नगर निवासी कन्हैया पुत्र राम लखन उम्र करीब 25 वर्षीय ने घर के अंदर कमरे में लगे फंखे में कपड़ा डालकर अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। स्वजनों ने कन्हैया को फांसी के फंदे पर लटका देखा तो कमरे को खोलकर युवक को फांसी के फंदे से उतार कर।युवक को बकेवर स्थित पच्चास शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार को कोहराम छा गया।वहीं मामले के संबंध में मृतक कन्हैया के पिता राम लखन ने बताया कि वह सब्जी लेने के लिऐ बाहर गये थे घर में मां थी उसी समय फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक दो भाई थे जिसमें एक भाई की कुछ बर्ष पहले ही सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है। तथा कन्हैया की दिसम्बर2024 में कंचौसी के समीप एक गांव से शादी हुई थी। मृतक युवक जजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था मृतक की पत्नी एक माह से अपने मायके में गयी हुई है। सूचना पर मौके पर पहुंचे कस्बा इंचार्ज मय पुलिस फोर्स के घटना स्थल पर पहुंचे और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु इटावा भेजा गया‌।।