SAHARANPUR NEWS: बारिश के कारण बनी बाढ़ की स्थति को देखते हुए नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी ने किया टोडरपुर भुखड़ी और आल्हानपुर यमुना तट का स्थलीय निरीक्षण। सोमवार यमुना नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण चिलकाना, टोड़रपुर भुकड़ी, आल्हनपुर,सहित दर्जनों गांव मे बाढ़ का खतरा बना है जिसे देखते हुए नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी ने आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ के साथ बाढ़ संभावित गांवो मे जाकर यमुना नदी के तट का निरीक्षण किया। निरिक्षण के उपरांत उन्होंने यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर को गंभीरता से लेते हुए अधिशाषी अभियंता निर्माण निगम को बाढ़ की स्थति से अवगत कराते हुए छेत्र मे सुरक्षित व्यवस्था बनाने के दिशा निर्देश दिए। नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ से भी कहा कि ग्रामीणों की राहत एवं मदद के लिए हर संभव मदद के लिए तैयार रहे । इस अवसर पर निर्दोष प्रधान, चौधरी देवी सिँह, रामकुमार, बीजेपी मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा सहित सैकड़ो ग्रामीण रहे।







