उमरा का सफर संसार के अन्य सभी सफरों से अफजल है-मौलाना नज़म
MIRZAPUR NEWS: माइनारिटीज वेलफेयर सोसायटी की बैठक में मोहम्मद परवेज़ खाँ का उमरा यात्रा के लिए स्वागत किया गया। परवेज़ खाँ अपने परिवार के सदस्यों के साथ मक्का और मदीना शरीफ़ के लिए उमरा करने जा रहे हैं। बैठक में सोसायटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने परवेज़ खाँ और उनके साथियों का गुलपोशी कर मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस अवसर पर शहर के गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। मोहम्मद परवेज़ खाँ के साथ उनके छोटे भाई मो. आरिफ खाँ और भतीजे मो. अल्तमश खाँ भी उमरा यात्रा पर जा रहे हैं। सोसायटी के सदस्यों ने उनके लिए खैरमकदम और स्वागत की कामना की।
उमरा की फजीलत पर शहर काजी का बयान
शहर काजी अल्हाज मौलाना नज़म अली खाँ और अल्हाज मौलाना नौशाद आलम ने उमरा की यात्रा और उसकी फजीलत पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि उमरा का सफर संसार के अन्य सभी सफरों से अफजल है, और जो लोग उमरा करने जाते हैं वे अल्लाह और अल्लाह के रसूल के विशेष मेहमान बनकर जाते हैं।
बैठक में जिन प्रमुख लोगों ने भाग लिया उनमें वसीम अहमद (सचिव), जनाब सोनावर खाँ (जनरल सिक्रेट्री), गुलाम हैदर, नेमत खाँ गुडडू (मीडिया प्रभारी), मोहम्मद आरिफ खाँ, नसीम अहमद (नन्हें भाई) सदस्य, सलाम अहमद आदि शामिल थे। बैठक के अंत में आये हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद व आभार सोसायटी के अध्यक्ष आफाक अहमद ने किया और संचालन सोसायटी के फाउंडर मेम्बर मो. अशफ़ाक खाँ ने किया।







