आस्ताना-ए-सरकार बांसा अपिया हुजूर में रोजा इफ्तार सम्पन्न
JHANSI NEWS: मदरसा अल जामियातुल रज्जाकिया सोसाइटी आस्ताना-ए-सरकार बांसा अपिया हुजूर पुलिया न0 9 महाराज सिंह नगर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दस रमजान को सूफी अफराज हुसैन की जेरे निगरानी में रोज़ा इफ्तार का आयोजन किया गया । दूर-दराज से आये अकीदतमंदों व रोज़ा दारों ने इफ्तार कर मगरिब की नमाज़ अदा की और मुल्क में अमन और शांति, देश की अखंडता, आपसी सौहाद्र एवं भाईचारा कायम रखने की दुआ की व रमजान की फजीलत ब्यान की। आस्ताना-ए-सरकार बांसा अपिया हुजूर में रोजा इफ्तार से पूर्व सूफी अफराज हुसैन ने बताया कि हर माह चांद की 10 तारीख को हजरत इमाम हुसैन की याद में आस्ताने में फातिहा खानी की जाती है वही आज 10 रमजान को बाद नमाज़ अस्र फातिहा हुई व जिक्र ए इमाम हुसैन महफ़िल सजाई गई और बाद नमाज़ मगरिब रोजा दारों को रोजा इफ्तार कराया गया। इस दौरान मौलाना मुफ्ती अशफाक ने बताया कि रसूल अल्लाह ने फरमाया जिसने झूठ बोलना और उस पर अमल करना नहीं छोड़ा, अल्लाह उनसे खुश नहीं रह सकता। उन्होंने कहा कि रमज़ान हमें सिखाता है कि एक मोमिन की जिंदगी बेतरतीब नहीं, बल्कि वक़्त के हिसाब से चलने वाली होनी चाहिए। अगर हमने इस महीने में अपने वक्त को सही इस्तेमाल करना सीख लिया, तो पूरी जिंदगी में कामयाबी और सुकून मिलेगा। इस दौरान शहर काजी हाशिम , मौलाना रिजवान, मुफ्ती अहमद रज़ा,मुफ्ती इमरान, मौलाना दाऊद रज़ा, मौलाना गुलाम गौस, हाफिज शफीक, हाफिज मो दानिश ने माहे रमजान की फजीलत ब्यान की। इस मौके पर एमआईएम अध्यक्ष सादिक, खादिम नसीम खादिम रहमान, सैय्यद बशारत अली, आरिफ खान, मेहताब , हाजी अनवार, अलीम अहमद, हाजी वहीद, शमी सिद्दीकी , जमील पार्षद , हसन आरपीएफ , सूफ़ी साबिर, मुमताज मास्टर, नईम कुरैशी, अब्बास, मो नहीद, इसराईल, फईम गुल्लू , हाजि सलीम, मेहताब, हाजी अब्दुल गनी, सुल्तान, अब्दुल्ला, शाहरुख, फैजान, इम्तियाज, कदीम अहमद, नदीम , नियाज महोबी, कय्यूम, सादिक, अब्दुल शरीफ, आदिल , संजय, उस्मान, फैजान, संजय, इरफान मौजूद रहे। जेरे निजामत (संचालन) कारी जमील ने किया.







