Home उत्तर प्रदेश मोबाइल चोर को लोगों ने पकड़कर पीटा किया पुलिस के हवाले

मोबाइल चोर को लोगों ने पकड़कर पीटा किया पुलिस के हवाले

FATEHPUR NEWS: शहर में भीड़भाड़ वाले जगह पर बाजार में लोगों के जेब से मोबाइल फोन और पर्स चोरी करने वाले एक युवक को भीड़ ने मोबाइल फोन चोरी कर भागते समय रंगेहाथ पकड़ लिया।भीड़ के हाथ लगे चोर की पिटाई करने के बाद पुलिस को सूचना दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने मोबाइल फोन चोरी करने वाले युवक को पकड़कर चौकी ले गई। जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के पत्थर कटा चौराहा में एक युवक को भीड़ के रूप में इक्कठा लोगों ने घेरकर पकड़ लिया और युवक पहले जमीन पर बैठा रहा फिर पुलिस के आने पर हाथ जोड़कर भीड़ से बचाने की गुहार लगाई। स्थानीय लोगों ने बताया कि पकड़ा गया युवक भीड़भाड़ का फायदा उठाकर लोगों के जेब से मोबाइल फोन और पर्स को चोरी किया करता था। बाजार में सब्जी लेने आये एक व्यक्ति के जेब से मोबाइल फोन चोरी कर भाग रहा था तभी पकड़ लिया गया। इसके दो और साथी है जो मौके से भाग गए है। स्थानीय राकेश पाल ने बताया कि ये लोग जेब से मोबाइल फोन और पर्स की चोरी करते हैं, इस युवक को मोबाइल फोन चोरी करते समय पकड़ा गया है। इस मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि हम नहीं करते हैं। लेकिन वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से मोबाइल फोन चोरी करना वाला चोर हाथ जोड़कर पुलिस के सामने गिड़गिड़ा रहा है। इस पूरे प्रकरण में कोतवाली प्रभारी तारकेश्वर राय ने बताया कि यह मामला शनिवार की रात का है मोबाइल फोन चोरी करने वाले युवक से पूछताछ किया जा रहा है।