Home उत्तर प्रदेश मोदी सरकार ने मनरेगा पर किए चार हमले:राजेश तिवारी

मोदी सरकार ने मनरेगा पर किए चार हमले:राजेश तिवारी

कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत आयोजित किया चैपाल
BHADOHI NEWS: मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत कांग्रेस ने मंगलवार को अमिलहरा गांव में चैपाल का आयोजन किया। ग्रामीणों, मजदूरों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा कानून में किए जा रहे बदलावों का कड़ा विरोध किया। उन्होंने मनरेगा को उसकी मूल भावना के साथ पूरी तरह बहाल करने की मांग की। इस दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व मंत्री राजेश तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने मनरेगा पर चार बड़े हमले किए हैं, जिससे मजदूरों के अधिकार छीने जा रहे हैं। मनरेगा देश के करोड़ों गरीब परिवारों के लिए काम, मजदूरी और सम्मान की संवैधानिक गारंटी है। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार 100 दिन के काम की कानूनी गारंटी, न्यूनतम मजदूरी और पंचायतों की भूमिका को कमजोर कर रही है। स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी मनरेगा को बचाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी और न्यूनतम मजदूरी 400 रुपये लागू कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कोऑर्डिनेटर दयाशंकर पांडेय और जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी ने मनरेगा कानून में किए गए बदलावों को गरीब विरोधी बताया। कहा कि इन बदलावों से काम की गारंटी खत्म हो रही है, मजदूरी में देरी हो रही है और ग्राम पंचायतों को दरकिनार किया जा रहा है। मनरेगा बचाओ संग्राम के कोऑर्डिनेटर सुरेशचंद्र मिश्र और कांग्रेस प्रदेश सचिव राकेश मौर्य ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि राज्यों पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ डालकर काम के अवसर कम किए जा रहे हैं, जिससे बेरोजगारी और पलायन बढ़ रहा है। कांग्रेस नेताओं ने घोषणा की कि पार्टी गांव, गरीब और मजदूर के अधिकारों की रक्षा के लिए मनरेगा बचाओ संग्राम को और तेज करेगी। इस मौके पर पूर्व प्रदेश महासचिव तस्लीमुद्दीन, डॉ. राजेंद्र दुबे राजन, सुशील कुमार सिंह, माबूद खां, मुशीर इकबाल, राजेश दुबे, त्रिलोकीनाथ बिंद, सुबुक्तगीन अंसारी, हसनैन अंसारी, नाजिम अली, संजू देवी, रमाशंकर बिंद, सुरेश चैहान, शिवपूजन मिश्र, स्वालेह अंसारी, शमशीर अहमद, संजय जायसवाल, मनोज गौतम, सरफराज अहमद, शक्ति मिश्र, राकेश पाल, रामबाबू गुप्ता सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।