MIRZAPUR NEWS: आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मिर्जापुर जनपद के फायर ब्रांड नेता सुनील कुमार पांडे एडवोकेट ने केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए 2026 बजट को गरीब मध्यम वर्ग किसान व्यापारी मजदूर विरोधी बजट करार देते हुए इसे पूंजीपति एवं उद्योगपतियों का बजट बताया। इस बजट पर अपनी प्रक्रिया व्यक्त करते हुए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट ने कहा कि केंद्र कि मोदी सरकार द्वारा पेश किया गया बजट उद्योगपतियों को लाभ पहुंचने वाला बजट है इस बजट से गरीब व्यापारी मध्यवर्गीय समाज किसान को किसी प्रकार का कोई लाभ नहीं होगा बजट में इनकम टैक्स स्लैब में किसी प्रकार का परिवर्तन ना करके मोदी सरकार ने अपना असली चेहरा जनता के सामने दिखने का कार्य किया है इस बजट में उन वस्तुओं को सस्ता किया गया है जिसका संबंध अडानी अंबानी के व्यापार से है बजट जन विरोधी है इस बजट से गरीब परिवार को कोई लाभ नहीं मिलेगा यह बजट पूजी पत्तियों को व्यापारिक लाभ पहुंचाने वाला बजट साबित होगा आम आदमी पार्टी बजट में किसान मध्यमवर्गीय परिवारों एवं गरीबों के लिए फ्री बिजली चिकित्सा बेरोजगारों के लिए नौकरी एवं व्यापारी समाज को जीएसटी में राहत देने के लिए बजट में प्रावधान की मांग करता है और इनकम टैक्स स्लैब को ₹1000000 तक छूट का प्रावधान हो इसकी पुरजोर मांग करती है। इस बजट में रेलवे में यात्रियों को सस्ता एवं सुगम यात्रा की व्यवस्था न करके विदेशी यात्राओं हवाई जहाज यात्रा में छूट दिया गया है। भारत की कितनी पर्सेंट जनता देश में हवाई जहाज से यात्रा करता है तो यह बजट हवाई जहाज वालों के लिए है ना कि भारत की गरीब जनता के लिए इसलिए इस बजट में गरीबों को कुछ हासिल नहीं होगा।







