रायसानिया बाबा शिक्षा सेवा फाउंडेशन का चतुर्थ स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया
JHANSI NEWS: रायसानिया बाबा शिक्षा सेवा फाउंडेशन के चतुर्थ स्थापना दिवस पर स्थानीय विवाह घर में आयोजित कक्षा 10 व 12 की छात्र-छात्राओं एवं पत्रकारों सहयोगी साथियों को मुख्य अतिथि डॉ चंद्रपाल सिंह यादव पूर्व सांसद व कृभको चैयरमेन एवं विशिष्ट अतिथि के रूप मैं डॉ रघुवीर चौधरी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भीमराव अंबेडकर समाजवादी पार्टी, शिवराम वर्मा प्रबंधक सरदार पटेल इंटर कॉलेज, मोहित कांकने प्रबंधक बचपन प्ले स्कूल, जितेंद्र पाल सिंह ट्रेन मैनेजर रेलवे आगरा, कृष्ण गोपाल पालीवाल रहें l जिसकी अध्यक्षता नरेश यादव, बब्बा प्रधान नरी व जिला पंचायत सदस्य पहाड़ी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रतिभाओं को सम्मानित करते हुए डॉ चंद्रपाल सिंह यादव पूर्व सांसद ने कहा कि जीवन में सफल होने के लिए, आपको लक्ष्य निर्धारित करने और उसके प्रति दृढ़ संकल्प के साथ काम करने की आवश्यकता है। सफलता के लिए अपने समय का प्रबंधन करना जरूरी है इसलिए यदि आप जीवन में सफल होना चाहते हैं तो समय प्रबंधन कौशल सीखें।डॉ रघुवीर चौधरी ने कहा कि प्रतिभाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर मोहित कांकने ने संस्था को दो कंप्यूटर प्रदान किया एवं कृष्ण गोपाल पालीवाल ने एक कंप्यूटर दान किया. नरेश बाबा द्वारा पांच जरूरतमंद बच्चों को साइकिल वितरण की गई।







