Home उत्तर प्रदेश मेजा क्षेत्र में खुशी की लहर मेहनत और प्रतिभा की मिसाल बनीं...

मेजा क्षेत्र में खुशी की लहर मेहनत और प्रतिभा की मिसाल बनीं श्रीशा मिश्र

PRAYAGRAJ NEWS: मेजा क्षेत्र के शुक्लपुर गांव निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता हाईकोर्ट सुशील मिश्र की बड़ी बेटी श्रीश मिश्र ने आल इंडिया कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट  93.23 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे मेजा और प्रयागराज क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है श्रीशा की इस उल्लेखनीय सफलता पर क्षेत्र मेंखुशी और गर्व की लहर दौड़ गई है। लोगों ने उन्हें और उनके माता- पिता को बधाइयों से नवाजा और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना गौरतलब है कि श्रीशा ने इससे पहले दून स्कूल से 12वीं की परीक्षा में भी 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। उनकी निरंतर सफलता यह दशार्ती है कि यदि संकल्प और परिश्रम के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ा जाए, तो सफलता निश्चित होती है।श्रीशा की इस कामयाबी से क्षेत्र के युवाओं को नई प्रेरणा मिली है। क्षेत्रीय शिक्षकों, सामाजिक कार्यकताओं और जनप्रतिनिधियों ने भी इस उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि श्रीशा जैसे छात्र आज की पीढ़ी के लिए रोल मॉडल हैं। परिवार के अनुसार, श्रीशा आगे उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में दाखिला लेने की तैयारी कर रही हैं।