Home उत्तर प्रदेश मृदा वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार सिंह को मिला प्रतिष्ठित कृषि वैज्ञानिक सम्मान

मृदा वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार सिंह को मिला प्रतिष्ठित कृषि वैज्ञानिक सम्मान

KAUSHAMBI NEWS: कुलभास्कर आश्रम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, प्रयागराज में पौधा किस्म व  कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण (PPV&FRA), नई दिल्ली के संरक्षण में दो दिवसीय प्रशिक्षण-सह-जागरूकता महोत्सव, प्रदर्शनी व किसान मेला मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा निदेशक डा अमित भारद्वाज, आईसीएआर अटारी कानपुर के निदेशक डा शान्तनु दुबे के साथ आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के अवसर पर PPV&FRA के तकनीकी सलाहकार डॉ. रवि प्रकाश, उपकार के सचिव डा. अरविंद सिंह व  कॉलेज की प्राचार्या प्रो. गीतांजलि मौर्य की  उपस्थिति मे कृषि विज्ञान केंद्र कौशांबी के मृदा-वैज्ञानिक डा. मनोज कुमार सिंह को कृषि तकनीक हस्तांतरण व किसान-हितैषी कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए  “कृषि वैज्ञानिक सम्मान” से अलंकृत किया गया। यह सम्मान नीति आयोग  के  सदस्य प्रो. राजेन्द्र प्रसाद तिवारी ने  शाल, प्रशस्तिपत्र व प्रतीक-चिह्न भेंट कर प्रदान किया। कार्यक्रम में कृषि से जुड़े सैकड़ों किसान, युवा शोधार्थी, विशेषज्ञ व विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे यह आयोजन ज्ञान, नवाचार और प्रेरणा का उत्कृष्ट मंच बनकर उभरा।