Home उत्तर प्रदेश मृतक शिक्षामित्र के परिवार को शिक्षक-शिक्षामित्र संगठनों ने दी आर्थिक सहायता

मृतक शिक्षामित्र के परिवार को शिक्षक-शिक्षामित्र संगठनों ने दी आर्थिक सहायता

FATEHPUR NEWS: उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ और उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के संयुक्त प्रयास से शनिवार को मृतक शिक्षामित्र अखिलेश कुमार सविता के आवास पहुंचकर उनके परिवार को ₹2,48,500 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। यह सहयोग विशेष रूप से 8 मार्च को होने वाली उनकी बेटी की शादी के लिए दिया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने मृतक के परिजनों को आश्वस्त किया कि पूरा शिक्षक और शिक्षामित्र समाज इस कठिन समय में उनके परिवार के साथ खड़ा है और आगे भी हर संभव मदद के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। बताया गया कि प्राथमिक विद्यालय आलियाबाद में कार्यरत शिक्षामित्र अखिलेश कुमार सविता ने कथित तौर पर दबाव के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद शिक्षक और शिक्षामित्र संगठनों ने परिवार की मदद के लिए यह पहल की। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष सुशील तिवारी, जिला संरक्षक पुष्पराज सिंह, जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी, ओम पटेल, जिला संयुक्त मंत्री, ब्लॉक अध्यक्ष मलवां विशाल शुक्ला, विजय त्रिपाठी, जिला मंत्री संदीप सचान, रामनरेश उपाध्यक्ष, एस.के. साहू, जितेंद्र वर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आशीष पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष देवमई नीरज उत्तम, चमन सिंह, पवन कुमार, योगेंद्र कुमार, दिनेश सिंह, विजय सिंह गौर, शिव सिंह, अरुण कुमार, शिव कुमार यादव, रवीन्द्र पटेल सहित कई शिक्षक और शिक्षामित्र मौजूद रहे।