MIRZAPUR NEWS: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार व प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी के निर्देशानुसार 6 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बुधवार को 2026 को अपराह्न 12.30 बजे नगर विधानसभा क्षेत्र के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र मोहल्ला तरकापुर नई बस्ती पहुॅचा। बताते चले कि अभिषेक शनि (किशन) पुत्र श्याम लाल माली के शव को चुहो ने अस्पताल के मोर्चरी में कुतर दिया था । परिजनों का आरोप है कि उसके शव को बिना बर्फ के रखा रखा गया था। समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल मृतक के घर जाकर वस्तुस्थिति की जानकारी ली और अपनी रिपोर्ट जिला कार्यालय में प्रस्तुत किया गया । इस अवसर पर जिला देवी चौधरी ने कहा जिला अस्पताल के डाक्टरो की घोर लापरवाही है दोषियो के खिलाफ कार्यवाही की जाय। अन्यथा समाजवादी पार्टी चुप नही बैठेगी।प्रतिनिधिमंडल में नगर विधानसभा अध्यक्ष सत्यप्रकाश यादव, रामराज यादव (महासचिव नगर विधानसभा), रवि सोनकर (मिर्जापुर नगर अध्यक्ष), संतोष गोयल (सपा नेता), अनिश खान (जिला सचिव), राजकमल कसेरा आदि शामिल हैैं।







