शहर के कई इलाकों में जलभराव से लोगों की बढ़ी मुश्किलें
JALAUN NEWS: शनिवार को जनपद जालौन में अलग अलग इलाकों में मौसम ने अचानक करवट ली और सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर तक तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई, जो कई घंटों तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। तेज बारिश के चलते उरई, जालौन,माधौगढ़,कालपी,कोंच नगर की अधिकांश गलियों और सड़कों में पानी से लबालब भर गईं। कई जगहों पर हालात ऐसे बन गए कि गलियां तालाब में तब्दील हो गईं और पैदल, बाइक से लेकर कार तक पानी में आधी डूबी नजर आईं। लोगों का पैदल निकलना मुश्किल हो गया और घरों में घुस पानी, भर गया भारी बारिश के चलते स्थानीय बच्चे पानी में खूब मस्ती करते और खेलते दिखाई दिए, जबकि राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सबसे बुरा हाल उरई, सुशील नगर जालौन चुंगी से बगिया तक सड़क के ऊपर 1.5 फुट ऊपर दिखाई दिया स्थिति बहुत खराब है माधौगढ़ के उमरी रोड में घरों में घुसा कोंच नगर के चंदकुआं से लेकर गांधीनगर के कई इलाकों में जलभराव के कारण स्थिति खराब हो गई। नगर के प्रमुख बाजारों, मोहल्लों और कॉलोनियों में ड्रेनेज की व्यवस्था ध्वस्त नजर आई, जिससे बारिश का पानी सड़कों पर बहता रहा। जहां बारिश ने नगर पालिका, नगर पंचायतों के विकास की पोल खोल कर रख दी एक साल पहले ही नाला नालिया सड़के बनकर कंप्लीट हो गई जब वारिस हुई तो नजारा कुछ अलग ही देखने को मिला कागजों पर पूरा काम किया जा चुका और धरातल पर गड्ढों में तब्दील हो गई सड़क व नालिया टूटी पड़ी, जालौन एक मोहल्ले में बारिश शुरू होने पहले ही घरों में घुसा पड़ा पानी, नगर पालिका ने पहले से नहीं दिया ध्यान,
हालांकि, तेज़ बारिश ने जहां एक ओर नगर में अव्यवस्था को उजागर किया, तो वहीं दूसरी ओर गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को काफी राहत मिली। बीते कई दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही थी और उमस भरी गर्मी ने आम जनजीवन को बेहाल कर रखा था। शनिवार को हुई मूसलाधार बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम खुशनुमा हो गया। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि रविवार को भी जिले में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। ऐसे में प्रशासन और नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।







