PRATAPGARH NEWS: 30 जून को शाम करीब 5 बजे वादी अपनी दुकान बन्द करके स्कूटी से अपने घर जा रहा था । थाना महेशगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जैतापुर में वादी के बैग को सफेद रंग की मोटर साइकिल पर बैठे 3 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पीछे से आकर बिना मोटर साइकिल को रोके झपट्टा मारकर स्कूटी पर से बैग को लूटकर भाग गये । उक्त के संबंध में थाना महेशगंज में मु0अ0सं0 135/25 धारा 309(4) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया था।पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दबिश दी जा रही थी । इसी क्रम में आज दिनांक 02.08.2025 को रात्रि को ASP(W) श्री संजय राय व क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती करिश्मा गुप्ता के नेतृत्व मे थाना महेशगंज पुलिस टीम व स्वाट टीम की संयुक्त टीम द्वारा थाना महेशगंज क्षेत्रान्तर्गत बहोरीपुर नहर पुलिया के पास के पास चेकिंग के दौरान अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गयी । आत्म सुरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा जबाबी फायरिंग में हुई मुठभेड़ में लूट के अभियोग से संबंधित 01 शातिर ईनामिया अन्तर्जनपदीय अभियुक्त उमेश पाल पुत्र शिवप्रसाद पाल निवासी घाटमपुर थाना नवाबगंज जनपद प्रयागराज के पैर में लगी गोली व अन्य 01 अन्तर्जनपदीय अभियुक्त नीरज कुमार पटेल उर्फ वकील पटेल पुत्र रामकरन पटेल निवासी निवासी घरवन का पुरवा दहियावां थाना होलागढ़ जनपद प्रयागराज को मौके से गिरफ्तार किया गया है । घायल अभियुक्त को ईलाज हेतु सीएचसी महेशगंज ले जाया गया है। अभियुक्तों कब्जे से 01 अदद तमंचा 315 बोर, 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर, 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर, 01 अदद तमंचा 12 बोर, 01 अदद जिंदा कारतूस 12 बोर, 01 मोबाइल व 01 मोटरसाइकिल बरामद की गई ।
घटना के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में टीमें गठित की गई थीं । घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों से साक्ष्य संकलन व निरंतर की जा रही तलाश/घेराबंदी के क्रम में आज दिनांक 02.08.2025 को थाना महेशगंज क्षेत्रान्तर्गत पुरेकिसनी नहर पुलिया के पास थाना महेशगंज पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त टीम से हुई मुठभेड़ में 01 ईनामिया अन्तर्जनपदीय अभियुक्त के बायें पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे पुलिस हिरासत में इलाज हेतु अस्पताल भिजवाया गया है तथा मौके से 01 अन्य अन्तर्जनपदीय अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया गया है ।
घायल/ गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1- उमेश पाल पुत्र शिवप्रसाद पाल निवासी घाटमपुर थाना नवाबगंज जनपद प्रयागराज ।
2- नीरज कुमार पटेल उर्फ वकील पटेल पुत्र रामकरन पटेल, निवासी निवासी घरवन का पुरवा दहियावां थाना होलागढ़ जनपद प्रयागराज ।
घायल/ गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास
1- उमेश पाल पुत्र शिवप्रसाद पाल निवासी घाटमपुर गंगानगर कमिश्नरेट, जनपद प्रयागराज
01. मु0अ0सं0 47/2024 धारा 379/411 भा0दं0सं0 थाना नवाबगंज, जनपद प्रयागराज ।
02. मु0अ0सं0 161/2024 धारा 109(1)/111/310(2)/317(3) व 3/25 आम्र्स एक्ट थाना गोपीगंज, जनपद भदोही ।
03. मु0अ0सं0 135/2025, धारा 309(4) बीएनएस थाना महेशगंज, जनपद प्रतापगढ़ ।
04. मु0अ0सं0 161/2025, धारा 109(1)/317(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना महेशगंज प्रतापगढ़ ।
2- नीरज कुमार पटेल उर्फ वकील पटेल पुत्र रामकरन पटेल, निवासी निवासी घरवन का पुरवा दहियावां थाना होलागढ़ जनपद प्रयागराज।
01.मु0अ0सं0 181/2022 धारा 379/411 भा0दं0सं0 थाना होलागढ़, जनपद प्रयागराज ।
02.मु0अ0सं0 616/2021 धारा 379/411 भा0दं0सं0 थाना सोरांव, जनपद प्रयागराज ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, वरिष्ठ उ0नि0 नीरज कुशवाहा, उ0नि0 अंशू सिंह, उ0नि0 शिवा प्रजापति हे0का0 शिवेंद्र सिंह, का0 रिंकू सिंह, का0 सुमित सिंह, का0 वीरपाल थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़ 2. स्वाट टीम जनपद प्रतापगढ़







