Home उत्तर प्रदेश मुठभेड़ में ईनामिया बदमाश गोली लगने से घायल, गिरफ्तार

मुठभेड़ में ईनामिया बदमाश गोली लगने से घायल, गिरफ्तार

PRATAPGARH NEWS:  मुठभेड़ में पुलिस की गोली से इनामिया बदमाश घायल हो गया। बदमाश को गिरफ्तार कर उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया गया। पूछतांछ में बीते दिवस शिक्षिका के साथ हुई चेन छिनैती की घटना में गिरफ्तार किये गये इनामिया बदमाश का नाम प्रकाश में आया है। लालगंज व लीलापुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में रविवार की रात मुठभेड़ में गोली से घायल इनामिया बदमाश को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस की चेकिंग के दौरान प्राथमिक विद्यालय पूरनपुर खजूर के पास संदिग्ध बाइक सवार पुलिस टीम पर फायरिंग करते भागने लगा। आत्मरक्षार्थ की गयी जबाबी कार्रवाई में बदमाश दोनों पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसके पास से अवैध तमंचा व बाइक तथा छिनैती से सम्बन्धित अड़तीस सौ तीस रूपये की बरामदगी की गयी है। एसपी पश्चिमी बृजनंदन राय ने बताया कि गिरफ्तार किये गए बदमाश सतीश पटेल पुत्र लालचंद्र पटेल निवासी महमदपुर चारपुरा थाना महेशगंज के खिलाफ विभिन्न सात आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। बीते सोलह मार्च को जीजीआईसी शीतलमऊ एवं प्राथमिक विद्यालय पूरनपुर खजूर की शिक्षिकाओं से लूट की घटना में गिरफ्तार किये गये बदमाश का नाम प्रकाश मंे आया था। पूछतांछ में इसकी पुष्टि हुई है। उसके एक साथी को इक्कीस मार्च को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार किये गये घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाबत विधिक कार्रवाई की जा रही है।