LAKHIMPUR KHERI NEWS: बज़्म फ़रोगे अदब की तरफ से होने वाले महाना तरही मुशायरे की फेहरिस्त में 16वां मुशायरा संपन्न हुआ।मुशायरे की सदारत बज़्म के सदर आमिर रज़ा पम्मी ने की और मेहमाने खुसूसी डॉ रफी अहमद रहे, निज़ामत इलियास चिश्ती ने किया।खीरी कस्बे के मोहल्ला शेखसराय स्थित मदरसा सुल्ताने हिंद में आयोजित 16वें तरही मुशायरे का आगाज़ सैफुल इस्लाम ने कुरआन पाक की तिलावत से किया और आगाज़ डॉ0 एहराज अरमान ने नातिया कलाम से करते हुए पढ़ा – कलंडर में देखा है आका का रोज़ा, अभी इस तरह से ज़ियारत हुई है। मुशायरे की सदारत कर रहे बज़्म के सदर आमिर रज़ा पम्मी ने कहा मिरी जब से घर उनके दावत हुई है, रक़ीबो से मेरी अदावत हुई है।
मेहमाने खुसूसी डॉ रफ़ी अहमद ने पढ़ा- यहां ज़ालिमो की हिमायत हुई है, मुझे इस अदालत से नफरत हुई है।
मुशायरे की निज़ामत कर रहे इलियास चिश्ती ने कहा- कोई आदमी भेड़िया बन गया था, तभी ख़ू में चिड़िया ये लत पत हुई है।
इक़बाल अकरम वारसी ने कुछ यूं कहा – ज़लीलो को मंसब बड़े मिल गए है, ज़मीरो की जब से तिजारत हुई है।
नफीस वारसी ने कुछ यूं कहा- शिकन उनके माथे की कहती है मुझसे, मुझे देख कर उनको दिक़्क़त हुई है। उमर हनीफ कुरैशी ने पढ़ा- वो सर पंच पहले खरीदा गया था,जहां पर हमारी समा़अत हुई है। हरगांव से आए शायर रिजवान मारूफ वारसी ने कहा- कोई उनसे कह दे,न वो दूर जाएं, मुझे हाय उनसे मुहब्बत हुई है।
डॉ एहराज अरमान ने कुछ यूं कहा – यक़ीनन यक़ीनन यक़ीनन ये सच है, मुझे हाय उनसे मुहब्बत हुई है।
अय्यूब अंसारी ने कहा – ह़सीनों की जब से इनायत हुई है,अजब दिल में पैदा ह़रारत हुई है।
सैफुल्ल इस्लाम ने पढ़ा- इबादत में जब से सियासत हुई है, फना सब के दिल से मुहब्बत हुई है।
हसन अंसारी ने कहा – तुम्हारे ही मुंसिफ तुम्हारे ही शाहिद, तुम्हारी ही जानिब अदालत हुई है।
जावेद अंसारी ने कहा – बहुत महका महका बदन लग रहा है, तसव्वुर में तेरी ज़ियारत हुई है।
बज़्म के कई अन्य शायर जो किसी वजह से नशिस्त में शामिल नहीं हुए उनमें बशर हरगामी ने लिखा – इशारों पे मेरे जो कल नाचते थे, उन्हें आज आने में ज़हमत हुई है।
वसीक रज़ा ने लिखा – तमन्ना है में उसकी आँखों को चूमूँ,
मदीने की जिस को ज़ियारत हुई है।
फारूख हुसैन,पलियावी ने लिखा- जिन्हें देख कर मुझको ग़फ़लत हुई है, मुझे हाय उनसे मुहब्बत हुई है।
इमरान रज़ा बरकाती ने लिखा – मैं इस हादसे से अभी जो बचा हूं,ये मां की दुआ से हिफाज़त हुई है।







