JHANSI NEWS: मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने नत्थू कुशवाहा आदि के खिलाफ धमकी देने आदि दफाओं के तहत मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। इसकी कॉपी कोतवाली पुलिस को भेज दी गई है।कोतवाली थाना क्षेत्र के निवासी समाजसेवी पाण्डेय ने ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उनकी पत्नी शालिनी पाण्डेय ने 28 मार्च 2025 को नत्थू कुशवाहा के विरुद्ध रूपया लेकर जमीन का बैनामा न करने व जान से मारने की धमकी देने के बावत थाना कोतवाली में नत्थू कुशवाहा व उसके साथी बालकिशन कुशवाहा के विरूद्ध दर्ज कराया था, जिसकी विवेचना विचाराधीन है। उक्त मुकदमें की रंजिश की वजह से 22 मई 2025 को नत्थू कुशवाहा व तीन अज्ञात व्यक्तियों ने दिलीप पांडेय को गालियां दी और मुकदमा वापिस लेने ले लिए धमकाया अन्यथा की स्तिथि में परिवार को जान से मारने एवं पत्नी का अपहरण करने की धमकी दी. नत्थू कुशवाहा के साथ आये तीन अज्ञात व्यक्तियों ने घेरकर लात घूसों से मारपीट कर देशी तमंचा सीने में अडा दिया व दस लाख रूपये की रंगदारी मांगी. शिकायती पत्र के माध्यम से दिलीप पांडेय ने मुकदमा दर्ज करने की मांग की। अदालत ने सुनवाई के बाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया.







