FATEHPUR NEWS: जनपद में मुख्यमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को किट वितरित की गई। यह कार्यक्रम मंत्री राकेश सचान के निर्देश पर रिंकू लोहारी और आरिफ सचान के नेतृत्व में न्याय पंचायत सहिली, तारापुर और बादलपुर जोनिहा तक आयोजित किया गया। वितरण समारोह के दौरान सिलाई मशीन किट और प्रेस किट प्रदान की गई। योजना का लाभ पाने वालों में इस्माइल सलमानी, गुड्डी देवी, रुकसाना बेगम, हसीना बानो, आराध्या देवी, अंजलि यादव और मंजू सहित कई अन्य लाभार्थी शामिल थे। इस अवसर पर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी भी दी गई। बताया गया कि ये योजनाएं बिना किसी धर्म या जाति के भेदभाव के सभी के लिए हैं और इन्हें जनता तक पहुँचाना महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में शाहजेब गरीब हैंडलूम के संचालक, भाजपा कार्यकर्ता और समाजसेवी उपस्थित रहे। रिंकू सिंह लोहारी ने बताया कि यह वितरण कार्य मंत्री राकेश सचान के निर्देशों पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए वे मंत्री राकेश सचान से नियमित रूप से संवाद करते रहते हैं। समाजसेवी आरिफ सचान ने भी पुष्टि की है कि यह कार्यक्रम मंत्री राकेश सचान के निर्देश पर आयोजित हुआ। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुँचाना उनका कर्तव्य है और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।







