BHADOHI NEWS: मुख्यमंत्री की अतिमहत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के सम्बंध में सोमवार को जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक औराई दीनानाथ भास्कर, सीडीओ बालगोविंद शुक्ल, अग्रणी जिला प्रबंधक यूनियन बैंक आफ इंडिया अमित कुमार व खादी ग्रामोद्योग अधिकारी मौजूद रहें।
इस दौरान समाधान समिति लखनऊ से उपस्थित जय तिवारी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की विस्तृत जानकारी दी। विधायक दीनानाथ भास्कर ने कार्यशाला में उपस्थित युवाओं को स्वरोजगार करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के 3 लाभार्थियों को 14 लाख रुपया (अनुपम उपाध्याय को 4.50 लाख रुपया, नेहा शुक्ला को 5 लाख रुपया, जीशान को 4.50 लाख रुपया) का चेक वितरण एवं 2 उद्यमियों को 8 लाख रुपए का स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। सीडीओ ने इस योजनान्तर्गत युवाओं को अपना उद्यम स्थापित करने में बैंक एवं उद्योग विभाग द्वारा हर सम्भव सहयोग किए जाने का आश्वासन दिया। अग्रणी जिला प्रबंधक ने युवाओं बताया गया कि बैंको से समन्वय स्थापित कर ऋण वितरण की कार्रवाई पूर्ण कराई जाएगी। जिससे वे अपना उद्यम स्थापित कर सकें। निदेशक आरसेटी ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए समस्त लाभार्थी उनके प्रशिक्षण संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते है। उपायुक्त उद्योग ने बताया गया कि विभाग से युवाओं को इस योजना में ऑनलाइन आवेदन प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने, कोटेशन उपलब्ध कराने एवं प्रशिक्षण संबंधी सभी स्तर पर पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा। युवाओं को उक्त योजना में अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने के लिये प्रेरित किया। इस मौके पर समस्त बैंको के जिला समन्वयक, जिला समन्वयक कौशल विकास, निदेशक आरसेट एवं जनपद के लगभग 200 युवा उद्यमी प्रमुख रूप से मौजूद रहें।







