Home उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना का उठाये लाभ, 30 जून तक करें ऑनलाइन...

मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना का उठाये लाभ, 30 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन

PRATAPGARH: मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण विकास कुमार दीपांकर वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु ’’मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना’’ में मनरेगा कनवर्जेन्स अथवा पटटाधारक द्वारा स्वयं अथवा अन्य विभागों के माध्यम से सुधारे गये ग्राम सभा के तालाबों में मत्स्य उत्पादन हेतु प्रथम वर्ष निवेश अथवा मत्स्य बीज बैक स्थापना हेतु स्पॉन, फ्राई, मत्स्य पूरक आहार जलापूर्ति संशाधन, जाल, दवाए आदि के क्रय पर आवेदक को ईकाई लागत 4.00 लाख/हेक्टेयर पर 40 प्रतिशत अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। योजना में विभागीय वेबसाइट https://fisheries.up.gov.in  पर ऑनलाईन आवेदन दिनांक 16.06.2025 से दिनांक 30.06.2025 तक आवेदन कर सकेगें। योजना मे ऐसे सभी पटटाधारक आवेदन कर सकते है जिनके पटटे की अवधि न्यूनतम 4 वर्ष अवशेष हो। एक आवेदक को योजनान्तर्गत 2.00 हे0 जलक्षेत्र तक ही लाभ अनुमन्य है। योजना में शासन स्तर से यदि कोई संशोधन होता है तो संशोधित प्राविधान लागू होगें। उक्त योजना में पूर्व वर्षो के रद्/प्रतीक्षारत आवेदक पुनः आवेदन कर सकते है। योजना का सम्पूर्ण विवरण आवेदन प्रकिया, आवेदन के साथ संलग्न किए जाने वाले अभिलेख तथा अन्य जानकारी विभागीय वेबसाइट से अथवा किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय मत्स्य पालक विकास अभिकरण कमरा न0 5 विकास भवन प्रतापगढ से प्राप्त की जा सकती है।