Home उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण

103
0

कुशीनगर ब्यूरो

शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक रविवार को जनपद के समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन कर ग्रामीण क्षेत्र के जनता को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिया जाता है। जिसका जनपद के मुख्यचिकित्साधिकारी डॉ अनुपम प्रकाश भास्कर द्वारा औचक निरीक्षण किया। सर्वप्रथम उनके द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिधुवा बांगर का निरीक्षण किया गया वहाँ पहुँचकर उन्होंने जब उपस्थिति पंजिका देखा तो चिकित्सक डॉ अभिनव चतुवेर्दी चार दिन से बिना हस्ताक्षर बनाये अनुपस्थिति पाये गये और एक एमपीडब्ल्यू कर्मचारी उदयभान सिंह भी अनुपस्थिति मिले। तो वही आयुष चिकित्सक डॉ श्याम बिहारी मरीजों का उपचार करते पाये गये उनके द्वारा 18 मरीजों को उपचार किया जा चुका था। उनके अलावा एलटी दिग्विजय तिवारी एवं स्वीपर कम चौकीदार मदन यादव अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुये मिले। सीएमओ द्वारा मेला का आशाओं के माध्यम से प्रचार प्रसार कराकर अधिक से अधिक ग्रामीण क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिलाने के लिये कहा गया।
ततपश्चात सीएमओ द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेखवनिया का औचक निरीक्षण किया गया वहाँ भी चिकित्सक डॉ उमेश मौर्या पाँच दिन से अनुपस्थित पाये गये एवं फार्मासिस्ट मंतोष कुमार पांडेय भी अनुपस्थिति मिले। तो वही आयुष चिकित्सक डॉ नाजिया द्वारा मरीजों का उपचार करते मिली उनके द्वारा 13 मरीजों को उपचारित किया गया था। एलटी उमेश प्रसाद,एनएमए कमलेश्वर यादव,वार्ड ब्वाय श्रवण यादव,स्वीपर कम चौकीदार राजकुमार जयसवाल उपस्थित होकर अपने कार्यो को करते हुये मिले। वहाँ उपस्थित कर्मचारियों से सीएमओ ने कहा कि आशाओं के माध्यम से मेले का प्रचार प्रसार कराकर और अधिक ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को लाभान्वित करे।
सीएमओ डॉ ए पी भास्कर ने कहा कि रविवार को लगने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का मेरे द्वारा औचक निरीक्षण किया गया जिसमें ड्यूटी से नदारत मिले दो चिकित्सक एवं दो कर्मचारियों का वेतन बाधित करते हुये कारण बताओ नोटिश जारी किया गया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जनपद के सभी चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी अपनी ड्यूटी पर समय से उपस्थित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करे।अनुपस्थिति की दशा में उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।