Home उत्तर प्रदेश मुख्तार फातिमा फाउंडेशन ने 50 जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई रमज़ान किट

मुख्तार फातिमा फाउंडेशन ने 50 जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई रमज़ान किट

KAUSHAMBI NEWS:  पवित्र माह रमजान के मौके पर मुख्तार फातिमा फाउंडेशन की ओर से जरूरतमंद परिवारों के बीच विशेष रमजान किट का वितरण किया गया। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष खुशनुर अली उर्फ लाला एवं शहादत अली शेख के नेतृत्व में यह सेवा कार्य संपन्न हुआ, जिसमें 50 जरूरतमंद परिवारों को उनके घर तक पहुंचकर किट उपलब्ध कराई गई।फाउंडेशन की टीम ने घर-घर जाकर किट वितरित की, जिससे रोजेदारों को सहरी और इफ्तार की तैयारियों में राहत मिल सके। किट में आवश्यक खाद्य सामग्री शामिल की गई, ताकि पूरे रमजान माह में परिवारों को सहयोग मिल सके।संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि रमजान का महीना त्याग, सब्र, भाईचारे और जरूरतमंदों की मदद का संदेश देता है। इसी भावना के साथ यह अभियान चलाया गया है, ताकि कोई भी परिवार अभाव में इबादत करने को मजबूर न हो। फाउंडेशन ने आगे भी ऐसे मानवीय कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया है। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्य समाज में इंसानियत और आपसी सौहार्द को मजबूत करते हैं।