कैबिनेट मंत्री राकेश सचान हुए शामिल, फाग टीम पर की फूलों की वर्षा
FATEHPUR NEWS: भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल के आवास पर होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने भी भाग लिया और उपस्थित लोगों के साथ होली की खुशियां साझा कीं। इस दौरान मुखलाल पाल ने कैबिनेट मंत्री राकेश सचान का पगड़ी पहनाकर तथा माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। वहीं फाग टीम के प्रस्तुति के दौरान कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने फूलों की वर्षा कर माहौल को उत्सवमय बना दिया। समारोह में पहुंचे लोगों ने अबीर-गुलाल उड़ाकर और एक-दूसरे को रंग लगाकर होली का पर्व बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुखलाल पाल ने कहा कि होली मिलन समारोह आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। इस पर्व के माध्यम से सभी को मिलजुलकर प्रेम और सद्भाव के साथ रहना चाहिए। इस अवसर पर मुखलाल पाल के जन्मदिवस के मौके पर भी उनका जोरदार स्वागत किया गया। लोगों ने केक काटकर, माल्यार्पण कर तथा प्रतीक चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान पूर्व मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी भैया, समाजसेवी गोपाल गुप्ता, राकेश वर्मा एडवोकेट, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमित शिवहरे, अजय सिंह उर्फ रिंकू लोहारी, व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे, मनोज मिश्रा, स्वरूप राज सिंह जूली, विवेक श्रीवास्तव, मनोज गांधी, देवनाथ धाकड़े, सीमू सिंह चंदेल, नीरज सिंह, विक्रम सिंह चंदेल, अभिषेक श्रीवास्तव, प्रदीप गर्ग, सीपीएस के प्रबंधक संजय श्रीवास्तव, भारत श्रीवास्तव, राजेश सिंह, चंदन सिंह, नितिन सिंह, शिंपू शिवहरे, विवेक नागर, विनय तिवारी, बबलू कालिया, गुड्डू शिवरानी, नीलू तिवारी, स्वाती ओमर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।







