फूल माला पहनाकर पुरनरू आंखें से लोगों ने किया रुखसत
BHADOHI NEWS: नगर के चकदीवानगान पश्चिम तरफ मोहल्ले के निवासी युवा समाजसेवी अहमद खां बाबा रविवार को मुकद्दस सफर-ए-उमरा के लिए रवाना हो गए। ष्रोएगा जब उम्मती खैरुल वरा के सामने, आका मैं शर्मसार हूं अपनी खता के सामनेश् कुछ इस तरह के अशआर को पढ़कर लोगों ने उन्हें रवाना किया।
इस दौरान मेहमान-ए-रसूल से मुलाकात करने के लिएसुबह से ही उनके घर पर रिश्तेदारों, दोस्तों व आस-पास के लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। जहां पर लोगों ने उनको फूल माला पहनाया और गले मिलकर उमरा पर जाने के लिए मुबारकबाद दी।वहीं उमरा के दौरान अपने तथा अपने परिवार के लोगों के लिए दुआ करने की दरख्वास्त की। उसके बाद सभी ने पुरनरूआंखों से दयारे हबीब स.के लिए दोपहर के समय उनको रुखसत किया। इस दौरान उनके सफर को आसान करने के लिए दुआ मांगी गई। जायरीन को विदा करते समय ष्सुनहरी जाली मुबारक होश् आदि नारे बुलंद किए गए। उमरा पर जाने वाले जायरीनों को वहां पर हर एक अरकान को पूरा किया जाएगा। 14 दिन में उमरा के अरकान को पूरी कर वें स्वदेश लौट जाएंगे। इस मौके पर अनीस अहमद खां, शाह आलम खां लाड़ले, फखरे आलम खां गुड्डू, नूर आलम खां आलम, साजिद अंसारी, अशरफ गनी, डीएम सिंह गहरवार, आसिफ खां जेम, एकराम आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।







