मंत्री गणेश जोशी ने ग्राम प्रधान सुशील कुमार उपाध्याय के साथ किए चेक वितरित
SAHARANPUR NEWS: ग्राम प्रधान सुशील कुमार उपाध्याय उर्फ़ कक्कू प्रधान जी के अथक प्रयासों से आज मीरपुर के मृतकों के परिवारों को राहत राशि के चेक वितरित किए गए। इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार के माननीय मंत्री गणेश जोशी स्वयं मीरपुर पहुंचे और ग्राम प्रधान के साथ मिलकर पीड़ित परिवारों को 4 लाख रुपये के चेक सौंपे। ग्राम प्रधान सुशील कुमार उपाध्याय ने माननीय मंत्री गणेश जोशी और उत्तराखंड प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने ग्रामवासियों की पीड़ा को समझते हुए त्वरित कार्रवाई की है और पीड़ित परिवारों तक आर्थिक मदद पहुँचाई है। इस दौरान ठेकेदार गुप्ता जी ने भी सहयोग करते हुए प्रधान जी के कहने पर पीड़ित परिवारों को 50,000 रुपये नगद दिए।
कार्यक्रम में मंत्री जी और ग्राम प्रधान के साथ युवा पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष पारित उपाध्याय, पूर्व डीसीएफ चेयरमैन वेदपाल गौतम, मोंटी सैनी, प्रवीण कुमार, जसबीर राणा, अनिल कश्यप, पारस सैनी, अमन सैनी, मांगा भाई, गोपाल कुमार, मंजेश कुमार, पलटू राम, शीशपाल भाई, कविता, बबीता, शुभम, शिवम, शक्तिमान, सुलेमान, शहजाद भाई सहित अनेक ग्रामवासी मौजूद रहे।







